नालंदा_विश्वविद्यालय/वर्तमान इतिहास में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय.
#नालंदा_विश्वविद्यालय- वर्तमान इतिहास में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय. भारत कभी दुनिया का ज्ञान का स्रोत था, आज वह 191 देशों की लिस्ट में 145वें स्थान पर है. हजारों वर्ष पहले, इस विश्वविद्यालय में 10,000 से अधिक विद्यार्थी और 2,000 शिक्षक थे, लेकिन आज सैकड़ों विद्यार्थियों पर एक शिक्षक है. नालंदा में दस मंदिर और आठ अलग-अलग स्थान थे, साथ ही कई अतिरिक्त मेडिटेशन हॉल और क्लासरूम भी थे। यहाँ एक पुस्तकालय था, जिसमें ९ मंजिला इमारत में ९० लाख पांडुलिपियों सहित लाखों किताबें थीं. भारत के विद्यार्थियों के अलावा कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, ईरान, ग्रीस, मंगोलिया और जापान भी इस विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने आते थे. और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लिटरेचर, एस्ट्रोलॉजी, साइकोलॉजी, लॉ, एस्ट्रोनॉमी, साइंस, वारफेयर, इतिहास, मैथ्स, आर्किटेक्टर, भाषा विज्ञान, अर्थशास्त्र और मेडिसिन सहित कई विषयों को यहां पढ़ाया गया था. एक विशाल दीवार, जिसमें एक मुख्य द्वार था, पूरे क्षेत्र को घेरती थी. दक्षिण से उत्तर की ओर मठों की कतार थी. केन्द्रीय विद्यालय में तीन सौ कमरे और सात बड...